रांची के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, सब्जी मंडी जलकर हुआ खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2023

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड़ स्थित डेली मार्केट में भीषण आग लग गई है। बेकाबू हुई आग की लपटों की चपेट में कई दुकानें आ गई है। आग से सब्जी मार्केट जलकर राख हो गया है।
मार्केट में आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया, स्थानीय लोग बाल्टी, मग और बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। फायर बिग्रेड को भी आग लगने की सूचना दे दी गई थी उसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
बताया ये जा रहा है कि किरोसीन के संपर्क में आने के बाद आग और तेजी से फैली। आगलगी का कारण कुछ लोग शार्ट सर्किट बता रहे है। डेली मार्केट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

See also  Ulugulan Nyay Rally:में जब कल्पना ने पढ़ी हेमंत की चिट्ठी तो लगे नारे, जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा; मंच से संविधान बचाने की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now