लोहरदगा – मंगलवार को लोहरदगा विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव कैरो प्रखंड के हनहट गांव में आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर उरांव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस दौरान जिले प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण पूरे राज्य के विभिन्न पंचायत और वार्ड में शिविर लगाकर आयोजित किया जा रहा है। जनता के द्वार तक पहुंचकर विकास कार्यो को अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम सरकार कर रही है और जनता के सारे समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिया जा रहा है।
मंत्री रामेश्वर उरांव ने आगे कहा कि पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में नई योजना तथा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक – आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन- परिमार्जन, आधार और राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा। कुछ मामलों में उपरोक्त योजना के तहत आवेदन लेकर त्वरित करवाई की जा रही है, जिसका समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का प्रयास किया जाएगा, आज पूरे राज्य में 20 लाख राशन कार्ड लाभुकों को हमारी सरकार ने उपलब्ध कराया है,इस गठबंधन सरकार ने ऐसी व्यवस्था किया है की सरकारी पदाधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पोटली बना कर जनता के द्वार तक जाएंगे और अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा, अभी हमारे द्वारा सभी पंचायतों में पेयजल हेतु 10 – 10 (दस दस) चापाकल दिया जाएगा, मनुष्य को जीवन जीने के लिए रोटी कपड़ा एवं मकान की आवश्कता होती है जिसके लिए अबुआ आवास योजना के तहत घर, एवं तन ढकने के लिए धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी, एवं पोषाहार भोजन के लिए चावल के साथ साथ दाल भी उपलब्ध कराया जा रहा है,एवं सर्वजन पेंशन योजना के तहत भी जरूरतमंदों को लाभ दिया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, शिक्षित लोगो के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोन,इसके साथ साथ संस्कृति को बचाने के लिए विधायक निधि से सभी ग्राम में अखड़ा का निर्माण हमने लोहरदगा क्षेत्र में किया, इसी लोहरदगा मॉडल के आधार पर झारखंड सरकार पूरे क्षेत्र में अखड़ा का निर्माण करेगी एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण एवं महत्व को बढ़ाने के लिए मांदर एवं नगाड़ा का वितरण भी किया जा रहा, जिप अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत सरकार आपके द्वार तक आई है और सभी समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया जा रहा है जो लोग सक्षम नहीं हैं उनके लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है , जिप सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का तीसरा चरण के माध्यम से झारखंड के सभी पंचायत तक सरकार की योजनाएं सीधे-सीधे पहुंच रही है और सरकारी सुविधा, जिला ऑफिस एवं ब्लॉक ऑफिस जाकर मिलती थी वह हमें अपने गांव घर के पास ही उपलब्ध हो रहा है यह वर्तमान गठबंधन सरकार की बहुमुखी सोच है जिससे राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहा है और सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है,इस मौके पर परिसंपतियो का वितरण लाभुकों के बीच किया गया



