बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होकर पहुंचे मोकामा, आतिशबाजी के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, मंगलवार को 50 KM लंबा निकलेगा रोड़ शो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2026

बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होकर पहुंचे मोकामा, आतिशबाजी के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, मंगलवार को 50 KM लंबा निकलेगा रोड़ शो

पटनाः मोकामा से जेडीयू विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह चार महीने के बाद सोमवार को जेल से रिहा हो गये। आरजेडी नेता दुलालचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह की रिहाई हुई। पटना से लेकर मोकामा तक अनंत सिंह की रिहाई पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। समर्थकों ने बताया कि मंगलवार को छोटे सरकार की रिहाई पर 50 किलोमीटर का लंबा रोड़ शो किया जाएगा।

पटना के पाटलिपुत्र इलाके में बड़ी लूट, कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लेकर अपराधी हुए फरार
बेउर जेल से बाहर निकलने पर अनंत सिंह के समर्थकों ने अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। जेल के बाहर खड़े समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।जेल से बाहर खड़ी गाड़ी में बैठकर छोटे सरकार पटना आवास के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। अनंत सिंह के जेल से निकलने की खुशी में उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था भोज में की गई है। उनके जेल से रिहा होने की खबर आते ही उनके समर्थकों के द्वारा तैयारी की जा रही थी।बताया जाता है कि अनंत सिंह मंगलवार को पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा। अनंत सिंह बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी करेंगे।

See also  मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ समन जारी, योग शिक्षिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

SDM दंपत्ति का विवाद और बढ़ा, दिव्या ओझा के पिता ने दामाद अनुपम मिश्रा को कहा ‘नपुंसक’, बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
4 महीने से थे जेल में बंद
30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। तब से वे बेऊर जेल में बंद थे। करीब चार महीने बाद अब उन्हें राहत मिली है। इस बीच उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा।
जेल से लड़ा चुनाव
अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा और मोकामा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now