झारखंड में तीन दिनों तक बरसेगा मानसून, सात-आठ जुलाई को कई जिलों में होगी भारी बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2026

झारखंड में तीन दिनों तक बरसेगा मानसून, सात-आठ जुलाई को कई जिलों में होगी भारी बारिश

रांचीः मानसून के पूरे झारखंड में फैलने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दवाब से राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को सबसे अधिक लातेहार में 35 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में 15 मिमी, हजारीबाग में तीन मिमी, गुमला में तीन मिमी और कोडरमा में तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। सात जुलाई को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है, जबकि रांची सहित अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। आठ जिलों को देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य में सबसे अधिक 79.8 मिमी वर्षा सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में हुई। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। 8 और 9 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। रांची सहित अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी।
भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात के आसार
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यह पिछले छह घंटे में करीब आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूरे झारखंड से गुजरेगा। इससे पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है।

See also  मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डल से सनसनी,महिला और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या

जिलावार बारिश रिपोर्ट (1 जून से 6 जुलाई)

नोट: बारिश के आंकड़े मिमी (mm) में हैं और कमी प्रतिशत (%) में दर्शाई गई है।

जिलासामान्य बारिश (मिमी)वास्तविक बारिश (मिमी)कमी (%)
बोकारो217.297.4-55%
चतरा216.056.6-74%
देवघर247.1116.2-53%
धनबाद269.8167.7-38%
दुमका257.6224.9-13%
जमशेदपुर296.7144.7-51%
गढ़वा175.018.9-89%
गिरिडीह249.8135.9-46%
गोड्डा224.647.9-79%
गुमला257.9159.8-38%
हजारीबाग253.3109.7-57%
जामताड़ा270.4178.4-34%
खूंटी261.1140.0-46%
कोडरमा222.753.5-76%
लातेहार230.7133.2-42%
लोहरदगा244.4101.3-59%
पाकुड़297.396.1-68%
पलामू165.376.3-54%
रामगढ़247.3121.9-51%
रांची253.2225.5-11%
साहिबगंज309.3164.8-47%
सरायकेला260.0150.4-42%
सिमडेगा300.3265.0-12%
चाईबासा252.2184.9-27%
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now