पटनाः राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्थित अल्पना मार्केट में मनी कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये लूट लिये। प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाले पंकज साईं मंदिर इलाके से पैसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे उन्होंने कलेक्शन किया और बैग में पैसे रखकर बैंक की ओर जा रहे थे।
Bihar Board 12th Result 2026:बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें परिणाम
गोली मारने की धमकी दी
पंकज जैसे ही अल्पना मार्केट वाली गली में पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। पंकज ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।कुछ ही सेकंड में अपराधियों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाले पंकज साईं मंदिर इलाके से पैसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे उन्होंने कलेक्शन किया और बैग में पैसे रखकर बैंक की ओर जा रहे थे।
गोली मारने की धमकी दी
पंकज जैसे ही अल्पना मार्केट वाली गली में पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। पंकज ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।
कुछ ही सेकंड में अपराधियों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।







