JMM ने असम की 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिया खेला बड़ा दांव

JMM ने असम की 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिया खेला बड़ा दांव

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। असम के 21 विधानसभा सीटों पर जेएमएम ने उम्मीदवार उतार दिये है। नामांकन के अंतिम दिन 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर जेएमएम ने बड़ा दावं खेल दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

WhatsApp Image 2026 03 23 at 2.00.24 PM

असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी
रविवार को जेएमएम के विनोद कुमार पांडे और झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने कई उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू किया और कहा ये गया कि कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद जेएमएम अब 19 आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवार दे रही है लेकिन सोमवार को जेएमएम की ओर से 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस पार्टी की ओर से जेएमएम को 5 सीटें दी गई थी जो कि हेमंत सोरेन की ओर से नकार दिया गया वो कम से कम 21 सीटों की मांग पर अड़े रहे और हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दिल्ली जाने के बाद जेएमएम ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया।

रांची में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर डकैती, महिला कर्मी से 59 हजार रुपए से भरा थैला लूटकर फरार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा बीजेपी के बागी उम्मीदवारों के चुनाव उतरने से परेशान बताये जा रहे है इसी बीच जेएमएम के उम्मीदवार खड़े कर देने से आदिवासी वोटों में बिखराव साफ तौर पर देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी को भी आदिवासी के साथ-साथ अल्पसंख्यक वोटरों का जेएमएम की ओर रूझान जाने से खतरा महसूस हो रहा है। ऐसे में असम का विधानसभा चुनाव बहुत रोचक होता जा रहा है। इस चुनाव में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के कई नेता प्रचार करते हुए असम में नजर आएंगे। कांग्रेस की ओर से बंधू तिर्की वहां आदिवासी वोटरों को कांग्रेस की ओर करने की कोशिशें कर रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now