ED समन पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, CM बोले हवा को पानी को काई रोक पाया है क्या ?

दुमका : आपकी सरकार के आपके द्वारा समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 199 करोड़ की 50 और 835 करोड़ की 5308 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने 34 हजार 75 लाभुकों के बीच 53 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया।
समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने ईडी के समन पर तंज कसते हुए कहा कि हवा को पानी को कोई रोक पाया है क्या! वह सब चलता रहेगा और हम लोग भी चलते रहेंगे। सीएम ने सभा के संबोधन के दौरान भी तंज कसते हुए कहा कि ये लोग नित्य नए-नए षड्यंत्र कर हमारा ध्यान भटकाने का काम कर रहे है। बहुत लोगों को उम्मीद थी कि आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नहीं जा पाएंगे। उन्होने आगे कहा कि चिंता मत करो जबतक हेमंत सोरेन जिंदा है, जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदा है इस राज्य पर बुरी नजर डालने वालों को हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दुमका में लाभुकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दुमका के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने एवं गांव को शहर से जोड़ने के लिए ₹650 करोड़ की लागत से 800 KM ग्रामीण सड़क निर्माण की एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा करीब ₹01 हजार करोड़ की 650 KM सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है।मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का हेतु निर्माण कार्य हो रहा है। किसानों भाईयों को धान के अतिरिक्त दलहन, तिलहन, रागी, ज्वार, मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बेटियों को मिलेगा। साथ ही, 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार बेटियों को आर्थिक सहयोग करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now