SDM दंपत्ति का विवाद और बढ़ा, दिव्या ओझा के पिता ने दामाद अनुपम मिश्रा को कहा ‘नपुंसक’, बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2026

SDM दंपत्ति का विवाद और बढ़ा, दिव्या ओझा के पिता ने दामाद अनुपम मिश्रा को कहा 'नपुंसक', बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

डेस्कः उत्तप्रदेश के चंदौली जिले में तैनात दो पीसीएस अधिकारियों के बीच वैवाहिक विवाद थाने तक पहुंच चुका है। एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पर जन्मजात नपुंसक होने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ महिला थाने में अनुपम समेत उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है।दिव्या ओझा 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में चंदौली सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और पीडीडीयू नगर तहसील में सेवा दे रहे हैं। दोनों की सगाई 19 अक्टूबर 2020 को हुई और शादी 1 दिसंबर 2020 को संपन्न हुई।

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़ डाले सारे रिकार्ड, तीन दिन में 300 करोड़ के पार,500 की ओर बढ़ी वर्ल्डवाइड कमाई

दहेज के लिए 20 करोड़ की मांग और प्रताड़ना
एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह साल 2020 में प्रयागराज के नैनी निवासी अनुपम मिश्रा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अत्यधिक दहेज की मांग की जाने लगी। शुरुआती तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 15 करोड़ और फिर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 10 लाख रुपये खाते में, 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवर और 7 लाख रुपये का अन्य सामान दिया था, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ।
नपुंसकता और जानलेवा हमले का आरोप
दर्ज एफआईआर में एसडीएम अनुपम मिश्रा पर शारीरिक प्रताड़ना के साथ-साथ जन्मजात नपुंसक होने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि जब भी दिव्या ओझा वंश वृद्धि या इस समस्या के इलाज की बात करती थीं, तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। पिता का यह भी आरोप है कि उनके दामाद ने कई बार उनकी बेटी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से पागल सिद्ध करने की कोशिश के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
दूसरी पक्ष की हरकत और स्थिति
21 मार्च 2026 की दोपहर अनुपम की मां शशि मिश्रा अधिवक्ताओं संग चंदौली के अलीनगर थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की। दोनों अधिकारियों के सीयूजी नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर हैं, इसलिए संपर्क नहीं हो सका। मामला अभी जांच के दौर में है, और दोनों पक्षों के बयानों का इंतजार है।
दोनों का नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर दोनों एसडीएम का CUG नंबर कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहा है। 21 मार्च की दोपहर पीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा की मां श​शि मिश्र चंदौली के अलीनगर थाने पर कई वकीलों के साथ पहुंची थी। वह अपनी बहू तथा सदर एसडीएम दिव्या ओझा के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं। प्रतापगढ़ की महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द चार्जशीट फाइल करने का प्रयास किया जाएगा।

See also  पाकुड़ के रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए कंक्रीट स्लीपर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now