रांचीः संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार 22 मार्च से चाईबासा में शुरू होगा। 31 मार्च को शिविर के समापन सत्र में राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने मीडिया को दी।
कोलकाता से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव का धनबाद में हुआ जोरदार स्वागत, कहा-RJD को झारखंड में करेंगे मजबूत
केशव कमलेश महतो ने कहा कि यह शिविर संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व क्षमता के विकास, संगठन विस्तार और आम जनता की जमीनी समस्याओं से जुड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। नचचयनित जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित टीआरटीसी में 22 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर
दो दिनों का फील्ड विजिटः जिलाध्यक्षों को दो दिनों का फील्ड विजिट भी कराया जायेगा। इस दौरान वे क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों से संवाद करेंगे। शिविर में ओडिशा के 35 और झारखंड के 25 जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू, सिरिबेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास, केंद्रीय वार रूम इंचार्ज सांसद शशिकांत सेंथिल सहित कई वरीय नेता उपस्थित होंगे। शिविर के अलग-अलग सत्रों में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, वित्त मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, बंधू तिर्की, डॉ अभय सागर मिंज, संजय बसु मल्लिक और दयामनी बारला आदि प्रशिक्षण देंगे।







