- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा चलाने वालों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50 % किया,लेकिन शर्तें लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2026

होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा चलाने वालों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50 % किया,लेकिन शर्तें लागू

डेस्कः देशभर में जारी गैंस संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट और ढाबा चालने वालों को पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बड़ी राहत दी है। 23 मार्च 2026 से राज्यों को कमर्शियल एलपीजी (LPG) की सप्लाई 20 % बढ़ाई जा रही है। इससे कुल गैस सप्लाई संकट से पहले के स्तर की आधी यानी 50% हो जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने 21 मार्च 2026 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर बताया कि वाणिज्यिक LPG की कुल आवंटन सीमा को अस्थायी रूप से बढ़ाया जा रहा है।

Hormuz Crisis:दुबई के अस्पताल में पड़ा है कैप्टन राकेश रंजन का शव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय से किया संपर्क
लंबे समय से चल रहे गैस संकट के बीच, सरकार ने राज्यों के कमर्शियल गैस कोटे में 20 % की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।23 मार्च 2026 से लागू होने वाले इस फैसले के बाद, अब कुल आवंटन संकट-पूर्व स्तर (Pre-crisis level) के 50 % तक पहुंच जाएगा। मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि राज्यों ने सभी सुधार लागू कर दिए हैं और उपलब्ध 30 % आवंटन का लाभ उठा रहे हैं। नए निर्देश के अनुसार 23 मार्च 2026 से अगले आदेश तक राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी का और 20 प्रतिशत आवंटन दिया जाएगा, जिससे कुल आवंटन बढ़कर पूर्व-संकट स्तर के 50 % तक पहुंच जाएगा। यह अतिरिक्त आवंटन कुछ शर्तों के साथ दिया जाएगा। 50% आवंटन का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो सिटी गैस वितरण नेटवर्क से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने के लिए तैयार होंगे और इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

See also  झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ट्रेन हो गई लेट, 35 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में किया तय

ईद की नमाज से नीतीश कुमार रहे दूर, बिहार के मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत हुए शामिल
50% कोटे तक पहुंचा आवंटन कोटा
इस नई घोषणा के संदर्भ को समझना भी जरूरी है। गैस संकट के दौरान राज्यों को कमर्शियल एलपीजी का केवल 20% हिस्सा ही आवंटित किया जा रहा था। इसके बाद 18 मार्च 2026 को जारी एक आदेश में, पीएनजी (PNG) विस्तार के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों को लागू करने वाले राज्यों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कोटा दिया गया। सरकार को उम्मीद है कि राज्यों ने इन सुधारों को अपना लिया है और वे 30 % गैस का लाभ उठा रहे हैं। अब 23 मार्च से 20 प्रतिशत का नया कोटा जुड़ने से कुल आपूर्ति पुराने स्तर के 50 % तक पहुंच जाएगी, जिससे बाजार में व्यावसायिक गैस की किल्लत काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर
गैस चाहिए तो माननी होंगी ये दो सख्त शर्तें
सरकार ने कोटा बढ़ाकर राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ कुछ अनिवार्य नियम भी लागू किए हैं। कुल 50 % कोटे से कमर्शियल गैस प्राप्त करने के लिए सभी व्यावसायिक और औद्योगिक गैस उपभोक्ताओं को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इन कंपनियों की जिम्मेदारी होगी कि वे ग्राहकों का पूरा डेटाबेस तैयार करें। इसमें यह दर्ज होगा कि गैस का इस्तेमाल किस क्षेत्र में हो रहा है और उस ग्राहक की सालाना गैस की जरूरत कितनी है।

See also  हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन, झारखंड सरकार करेगी कार्रवाई, लगाएगी बैन, मंत्री इरफान अंसारी का बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now