- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर

रांचीः शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सरहुल पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और अपने दोनों बेटों के साथ सरना स्थल पहुंचे। पारंपरिक विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और रांची की मेयर रोशनी खलखो भी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026 03 21 at 2.39.11 PM

Hormuz Crisis:दुबई के अस्पताल में पड़ा है कैप्टन राकेश रंजन का शव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय से किया संपर्क
सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी परंपरा से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य किया। हेमंत सोरेन इस दौरान मांदर बजाया और वहां मौजूद महिला और पुरूष नृत्य करते हुए नजर आये। मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन, शिल्पी नेहा तिर्की, रांची मेयर रोशनी खलको ने भी पारंपरिक संगीत पर नाचते नजर आये।

See also  बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर

 

WhatsApp Image 2026 03 21 at 2.36.29 PMWhatsApp Image 2026 03 21 at 2.37.41 PM

ईद की नमाज से नीतीश कुमार रहे दूर, बिहार के मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत हुए शामिल
सरहुल शोभा यात्रा को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल पर्व मनाने के बाद मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ शहर भ्रमण पर निकले। हेमंत सोरेन अपनी कार चलाते रहे उनकी बगल की सीट पर बड़ा बेटा और पीछे की सीट पर पत्नी कल्पना सोरेन और छोटा बेटा नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी कार में सरहुल के मौके पर संगीत सुनते नजर आये और इस वीडियो को मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now