रांची में खूंटी की नाबालिग से दरिंदगी, प्रेमी से मिलने आई लड़की का आठ लोगों ने रातभर किया गैंगरेप

Sexual

रांची : राजधानी रांची में खूंटी की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले नाबालिग लड़की का अपहरण किया फिर उसे साथ आठ लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग रोती रही बिखती रही, रहम की भीख मांगती रही लेकिन दरिंगदों का दिल नहीं पसीजा।
घटना तुपुदाना थानाक्षेत्र की है जहां नाबालिग लड़की शनिवार को अपने प्रेमी से मिलने खूंटी से रांची आई थी। शनिवार रात को लड़की की अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई और वो उसके घर से निकलकर बाहर सड़क पर आ गई। नाबालिग को सड़क पर अकेले देखकर बाइक सवार तीन युवकों ने हुलहुन्दू में चर्च गेट के पास उसका अपहरण कर लिया। नाबालिग को लेकर तीनों युवक खरसीदाग स्थित एक सुनसान किश्ती गांव के चुकरू जंगल में लेकर पहुंचे, जहां पहले से 5 युवक शराब पी रहे थे। इसके बाद हैवानों ने एक एक करके नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की की तबियत बिगड़ने लगी तो रात 12 बजे दसमाइल चौक के पास लड़की को छोड़कर सभी फरार हो गए।
पीड़ित लड़की एक ऑटो की सहायता से रात करीब डेढ़ बजे तुपुदाना थाना पहुंची और अपने से हुई दरिंदगी की कहानी थाना प्रभारी मीरा सिंह को बताई। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता और हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को बताई। एसएसपी ने हटिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और एफएसएल की टीम को घटनास्थल से शराब की बोतले मिली है। फिंगर प्रिंट के आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है और आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now