डेस्कः बिहार के पूर्णिया जिले में 10 दिनों से लापता मैट्रिक की छात्रा का शव मिला। उसका शरीर पूरी तरह से जला हुआ था। मां ने बताया कि उसकी बेटी का अपहरण 9 दिन पहले ही कर लिया गया था। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ चार लड़कों ने दुकान में गैंगरेप किया फिर एसिड से शव को जला दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के विश्रामपुर के पास अगवा मैट्रिक की एक छात्रा के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को बोरी में डालकर उसमें एसिड और नमक डाल दिया था। घटना के नौ दिन बाद शुक्रवार को मक्के की खेत में पुलिस ने छात्रा का शव बरामद किया।
गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर बुलाने वाले राणा राहुल सिंह को रांची पुलिस ने दे रखा था बॉडीगार्ड,उसके काफिले को पुलिस करती थी एस्कॉट
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी 20 वर्षीय सचिन को हिरासत में ले लिया है। उसी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया था। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि 12 मार्च को छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 मार्च की रात वह अपने दोस्तों के साथ छात्रा को मेला दिखाने ले गया था। मेला परिसर में एक दुकान पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद अन्य साथियों के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया गया। विरोध करने पर झड़प हुई, जिसमें सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया।








