चाईबासा में पूर्व उपप्रमुख का मर्डर, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दी गोली मारकर हत्या

चाईबासा- गुदड़ी थानाक्षेत्र के रायगाड़ा के पास नक्सलियों ने गोली मारकर पूर्व उपप्रमुख की हत्या कर दी। घटनास्थल पर माओवादी नक्सली संगठन ने पोस्टर छोड़ा जिसमें पूर्व उपप्रमुख कमल पूर्ति पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया।
उपप्रमुख कमल पूर्ति के गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सोमवार शाम को पुलिस को हत्या होने की सूचना मिली थी। मंगलवार सुबह पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now