ऑर्केस्ट्रा के नाम पर हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छापेमारी कर 10 लड़कियों को बचाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छापेमारी कर 10 लड़कियों को बचाया

डेस्कः बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप के नाम पर चल रहा था, जहां बाहर से लाई गई लड़कियों से जबरन डांस कराया जाता था और उनके साथ गलत व्यवहार भी किया जाता था।बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ जगहों पर ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों से जबरन काम लिया जा रहा है। सूचना मिलते ही एक स्पेशल टीम बनाई गई। इस टीम में पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाओं के लोग भी शामिल थे, ताकि कार्रवाई सही तरीके से हो सके।

मोतिहारी में व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत
एक साथ कई जगह छापेमारी की गई
इसके बाद दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवती बाजार में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों को छुड़ाया, जिनमें 9 नाबालिग और एक बालिग थी।ये सभी अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं और उनसे जबरन डांस कराया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ मोबाइल फोन और जरूरी कागजात भी मिले हैं, जिनके जरिए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने क्या बताया
पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रेवती और लक्ष्मीगंज बाजार में की गई। सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है और लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया है।इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  बीजेपी विधायक दल की बैठक, जनमुद्दों पर सरकार को घेरने की बनी रणनीति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now