रांची: फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल के चेक बाउंस से जुड़े मामले पर रांची कोर्ट में सोमवार को सुनवाई की गई। कोर्ट ने एक बार फिर अमिषा पटेल पर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया। केस की सुनवाई के दौरान अमिषा पटेल को शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का क्रास एग्जामिन किया जाना था लेकिन अमिषा पटेल ने गवाह का क्रास एग्जामिन नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट ने एक बार फिर अभिनेत्री पर एक हजार का जुर्माना लगा दिया। इससे पहले भी अमिषा पटेल पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया था।
फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमिषा पटेल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अजय कुमार ने आरोप लगाया था कि फिल्म देसी मैजिक के लिए अभिनेत्री ने दो करोड़ रूपये लिये लेकिन फिर वापस नहीं किया। अभिनेत्री ने अजय कुमार को चेक दिया जो बाद में बाउंस कर गया। अमिषा ने इस मामले में 17 जून को रांची कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले पर सोमवार को भी सुनवाई की गई और अमिषा पटेल पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया।
चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमिषा पटेल पर रांची कोर्ट ने लगाया 1000 रूपये का जुर्माना

Leave a Comment
Leave a Comment


