सिमडेगा में कांग्रेस ऑफिस का उद्घाटन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सिमडेगा- जिला बनने के बाद से अबतक सिमडेगा जिला में कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यालय नहीं था। जबकि इस जिले के दोनों सीट कोलेबिरा और सिमडेगा से कांग्रेस पार्टी के ही विधायक है। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिमडेगा में कांग्रेस पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को समीक्षा बैठक की और पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया।

32a80d45 ba07 4968 a6f3 04f07b928423
झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने फीता काटकर कांग्रेस के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में पार्टी की हार से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया था लेकिन प्रदेश प्रभारी के अगमन के बाद मनोबल फिर बढ़ गया है। उन्होने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी के सरकार को परेशान किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now