हजारीबागः झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके योगेंद्र साव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसमें वो तीर धनुष चलाते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है। एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में वो विरोध दर्ज कराने के लिए हाथ में तीर-धनुष लेकर गाड़ियों पर हमला करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है।
झारखंड के IAS अधिकारियों के संपित्त का खुलासा, बिहार से दिल्ली तक जमीन और फ्लैट
बताया जाता है कि एनटीपीसी परियोजना में योगेंद्र साव हाथ में तीर-धनुष लेकर वहां काम कर रहे मजदूरों की दिशा में तीर चलाया। घटना के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हजारीबागः पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने तीर-धनूष लेकर NTPC के वाहनों पर किया हमला, मजदूरों को बनाया निशाना @INCJharkhand_ @BJP4Jharkhand @ajsupartyjh @JLKMJHARKHAND @JbkssArmy @JmmJharkhand @JharkhandPolice @HazaribagPolice @DC_Hazaribag #jharkhand pic.twitter.com/t5LXVO85hC
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 17, 2026
कशिश न्यूज के एमडी अजीत चौधरी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग के नाम पर आया धमकी भरा कॉल
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहले भी अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार तीर-धनुष चलाने की घटना ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है।इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ताधारी दल से जुड़े वरिष्ठ नेता की इस तरह की हरकत से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है।







