रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2026

रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत

रांचीः शनिवार की शाम राजघानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिल्वे में ऐतिहासिक डोल मेला में तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है।

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया
किन लोगों हुई मौत और कौन कौन लोग हुए घायल
हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा के रहने वाले भोला शर्मा (उम्र- 65 वर्ष) और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली रीमा कुमारी (उम्र- 22 वर्ष), के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी, आयुष, अंशिका, लोखन मंडल और निशु लकड़ा शामिल हैं।
अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी कार
जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह टाटीसिलवे के मानकीढीपा में ऐतिहासिक डोल मेला आयोजित किया गया था। शनिवार को मेले का तीसरा दिन था, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे।सड़क के दोनों ओर बाजार लगने के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अनगड़ा की ओर से आ रही कार (जेएच 05 सीपी 4627) अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी। मेला ड्यूटी में तैनात एएसआई रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

See also  जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस

रांची में DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
शव रखकर किया सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले मानकीढीपा मेला परिसर के सामने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को बैंक मोड़ चौक टाटीसिलवे पर रखकर रांची-खेलगांव रोड जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हंसे उरांव ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग मुआवजा और कार चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
मेला संचालकों पर उठे सवाल
मृतकों के परिजनों ने मेला संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि पहले मेला दो दिनों तक ही लगाया जाता था, लेकिन इस बार इसे दो दिन से ज्यादा समय तक रखा गया। उन्होंने विधि-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। घटना के बाद प्रशासन के आदेश पर मेला बंद कर दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now