रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया

डेस्कः रांची रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। होली स्पेशल ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहे यात्री ने 25,000 वोल्ट के हाई-टेंशन तार को छू लिया, जिससे उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और उसका शरीर आग की लपटों में घिर गया। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे करीब 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।हालांकि, उसकी जान बाल-बाल बच गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और जोरदार धमाका हुआ।

रांची में DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
धमाके के साथ लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़
हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते युवक के शरीर में आग लग गई। इस भयावह दृश्य को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्री और स्थानीय लोग घबराकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।कई लोगों ने तुरंत मोबाइल से घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची RPF और GRP
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कराया। घायल युवक को नीचे उतारने और उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।हालांकि युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
LD-advertisement

सरायकेला में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने बैटरी दुकान पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन में हजारों वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है। इसके संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है।फिलहाल, रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे रेलवे परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी जोखिम भरे कदम से बचें।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now