- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सरायकेला में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने बैटरी दुकान पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2026

सरायकेला में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने बैटरी दुकान पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित ‘संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान’ पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।घटना के वक्त दुकान पर रवि नामक युवक बैठा था, जिस पर अपराधियों ने निशाना साधते हुए करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में रवि बाल-बाल बच गया।इधर, घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है।

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
​पुरानी रंजिश और धमकी का मामला
दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है।उन्होंने बताया कि आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि नामक युवक ने शुक्रवार रात फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की जड़ 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुआ झगड़ा है। इसी विवाद में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, अमन और सानू ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी।
फायरिंग के बाद ​दहशत का माहौल
हैरानी की बात यह है कि जब दुकानदार संजय कुमार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे, तभी पीछे से अपराधियों ने दुकान पर फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत व्याप्त है।
हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगाः थाना प्रभारी
वहीं इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है और पुलिस पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफः अजरबैजान सरकार ने दी मंजूरी, लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव के लिए करता था काम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now