बिहार में बेमौसम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

बिहार में बेमौसम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

पटनाः बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल और बारिश लोगों को हैरान कर रही है। IMD ने राज्य के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।राज्य में नमी युक्त हवा के कारण ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, स्पीकर ने बुलाई आपात बैठक

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 15-18 मार्च राज्य के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।14 मार्च को उत्तर पश्विमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है।
भागलपुर में कोहरा, मौसम ने बदला रंग
बिहार में इन दिनों कुदरत के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां एक तरफ दिन के समय पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, वहीं देर रात से ही भागलपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के वायुमंडल में नमी का प्रवाह बढ़ गया है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।शुक्रवार को एक तरफ कैमूर में भीषण गर्मी महसूस की गई, तो दूसरी तरफ अररिया के फारबिसगंज में तापमान गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य के भीतर मौसम की इस बड़ी विसंगति को दर्शाता है।
उत्तर और पूर्वी बिहार में ज्यादा असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ज्यादा बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी अधिक है। इसका असर किसानों पर पड़ सकता है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का खतरा है।तेज हवा और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
15 मार्च को मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सारण, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, जमुई और भागलपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now