- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा स्थगित, 22 मार्च की जगह 14 अप्रैल को होगा एग्जाम

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा स्थगित, 22 मार्च की जगह 14 अप्रैल को होगा एग्जाम

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत 22 मार्च को होनेवाली लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारण बताते हुए स्थगित कर दी है।अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर तथा दुमका में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। बताया जाता है कि सरहुल के कारण 22 मार्च को होनेवाली परीक्षा स्थगित की गई है।

LPG Crisis: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चलाने लगे रिक्शा, शिल्पी नेहा तिर्की इस तरह पहुंची विधानसभा

इधर, आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर भी सूचना प्रकाशित की है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3,181 पदों (बैकलाग सहित) पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा रांची स्थित विभिन्न सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

See also  चतरा में SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

बच्चा चोर समझकर जिसे पकड़ा वह निकला नक्सली कमांडर, तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला का है आरोपी

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर मेल/एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थी 14 मार्च से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ अवश्य लेकर आएं।साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग या कदाचार में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में गड़बड़ी या कदाचार पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now