- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, स्पीकर ने बुलाई आपात बैठक

बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, स्पीकर ने बुलाई आपात बैठक

पटनाः बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल से भेजी गई धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है और हाई अलर्ट कर दिया गया है। पूरे विधानसभा परिसर की जांच की गई है।

ईशान किशन पहुंचे अपने पैतृक गांव, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़
मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा को एक ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें विधानमंडल भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह सूचना सामने आई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं की समीक्षा की गई और विधानसभा परिसर की पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए गए।

See also  बिहार में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने चार लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, नाराज लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

LPG Crisis: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चलाने लगे रिक्शा, शिल्पी नेहा तिर्की इस तरह पहुंची विधानसभा
विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक
अधिकारियों के निर्देश के बाद विधानमंडल परिसर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके।सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी है और आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now