मेधा का पनीर-दही, गुलाब जामुन और घी हुआ महंगा, आज से नई दर लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2026

मेधा का पनीर-दही, गुलाब जामुन और घी हुआ महंगा, आज से नई दर लागू

रांचीः एक तरफ केंद्र सरकार ने जीएसटी कटौती करके लोगों को कई सामानों में राहत दी थी, इससे कई उत्पादों के दामों में कमी आयी थी, लेकिन धीरे-धीरे कंपनियां लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर दामों में वृद्धि कर रही है। इसी क्रम में मेधा डेयरी ने पनीर, घी और गुलाब जामुन के दामों में वृद्धि कर दी है।

जयराम महतो ने आंदोलकारी शिक्षकों के लिए खोला घर का दरवाजा, विधायक आवास में दिया रात्रि विश्राम की जगह
अब एक किलो पनीर 380 रुपये की जगह 400 रुपये में मिलेंगे, वहीं 200 ग्राम पनीर 82 रुपये की जगह 85 रुपये, 250 एमएल का जार घी 165 की जगह 185 रुपये, 500 एमएल का पाउच घी 300 रुपये की जगह 320 रुपये, 500 एमएल का जार घी 320 रुपये की जगह 340 रुपये में मिलेंगे। वहीं 250 एमएल का गुलाब जामुन 70 रुपये की जगह 80 रुपये, पांच किलो का बाल्टी दही 475 की जगह 500 रुपये में मिलेंगे। नयी कीमत गुरुवार से लागू हो गई है।

See also  पटना में पत्रकार आर्यन आनंद शर्मा पर न्यूज कवरेज के दौरान हमला, भीड़ ने बुरी तरह पीटा, सिर में लगी चोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now