हॉकी इंडिया ने 5 देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की

379015ec 3f41 4e41 a0d5 e3cde701721d सिमडेगा-हॉकी इंडिया ने स्पेन के वालेंसिया में 15 से 22 दिसंबर तक होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। 22सदस्यीय टीम में सिमडेगा जिला की तीन सहित झारखंड चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारत टूर्नामेंट में आयरलैंड,जर्मनी,स्पेन और बेल्जियम के खिलाफ खेलेगा। जो 13 जनवरी से शुरू होने वाले सभी महत्वपूर्ण एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 से पहले तैयारी कार्य के रूप में काम करेगा। टीम में सिमडेगा जिला की तीन सहित झारखंड की चार खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को भी शामिल किया गया है। निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है। वहीं सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की रहने वाली है। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक साथ भारतीय महिला टीम में सिमडेगा जिला की तीन सहित झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है। अभी विश्व कप खेलने गई भारतीय जूनियर महिला टीम में भी सिमडेगा की तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे और रोपनी कुमारी खेल रही है और अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दीपिका अभी तक चार गोल और रोपनी कुमारी तीन गोल कर चुकी है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now