नेपाल के चुनाव में बालेन शाह की बड़ी जीत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को 50 हजार वोट से हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

नेपाल के चुनाव में बालेन शाह की बड़ी जीत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को 50 हजार वोट से हराया

डेस्कः नेपाल के आम चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र–5 से बालेन शाह को विजयी घोषित किया गया है। खासबात ये है कि इस सीट से उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख नेता केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार मतों के अंतर से हराया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है। उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

UPSC में 301वीं रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह ने किया दावा, इनमें से 1 ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। RSP ने अब तक 62 सीटें जीत ली हैं, जबकि 60 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

See also  कोयला चोरी के लिए बना दिया अवैध माइंस, 13 लोगों ने बना लिया है अपना गिरोह

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार
नेपाल में 2 तरीके से सांसदों का चुनाव
नेपाल में चुनाव की व्यवस्था मिश्रित चुनाव प्रणाली पर आधारित है। यानी यहां दो तरीकों से सांसद चुने जाते हैं- सीधे चुनाव से और पार्टी को मिले कुल वोट के हिसाब से।
सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)
संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। हर इलाके (निर्वाचन क्षेत्र) में लोग अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं। जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही जीतता है।
वोट % के आधार पर सीटें (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)
बाकी बची 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर मिलती हैं। इसमें वोटर किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि किसी पार्टी को वोट देती है। पूरे देश में पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं।इस सिस्टम का मकसद यह है कि छोटे दलों और अलग-अलग सामाजिक समूहों को भी संसद में जगह मिल सके और कोई एक पार्टी पूरी तरह हावी न हो।
PM मोदी ने सफल चुनाव कराने पर नेपाल को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में सफल रहे चुनाव के बाद नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफोर्म X पर लिखा “मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल आयोजन पर दिल से बधाई देता हूं। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने वादे पर कायम है।”

See also  केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सावन में दी मटन पार्टी, RJD ने उठाया सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now