अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार

डेस्कः अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में दिखने लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर कमर्शियल एलपीजी के दाम में जबदस्त बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को नए दाम लागू हो गए हैं। जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में साल में दूसरी बार 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। खास बात तो ये है कि करीब 3 साल के बाद कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 2000 रुपए के पार पहुंच गई हैं। लेकिन आम लोगों को सबसे बड़ा झटका घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे से लगा है। जिसमें करीब 11 महीने के बाद इजाफा देखने को मिला है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध
आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में अप्रैल 2025 में इजाफा देखने को मिला था। खास बात तो ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 6 बरस के बाद सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। बीते 6 बरस में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को नहीं मिला है। पहले बार है।घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट की संकट की वजह से गैस की सप्लाई में जबरदस्त रुकावट देखने को मिली है।झारखंड में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 910 रुपये से बढ़कर 970 रुपये हो गए है।
होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो चुकी है। जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दाम में और इजाफा भी देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपए के पार जाती हुई दिखाई दे सकती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं।

See also  सीतामढ़ी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पुपरी में नगर परिषद के JE 1.45 लाख रिश्वत लेते हुआ अरेस्ट

धनबाद के DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते सीनियर DEEG गिरफ्तार
30 महीने के बाद घरेलू LPG 900 रुपए के पार
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 11 महीने के बाद कोई बदलाव देखने को मिला है। तब भी घरेलू एलपीजी में इजाफा देखने को मिला था।
आखिर बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल 2025 को तेजी देखने को मिली थी।तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा देखने को मिला था।
ये लगातार दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि साल 2022 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दो बार इजाफा पहली बार देखने को मिला है।
वहीं दूसरी ओर देश के चारों महानगगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 900 रुपए के पार चली गई हैं। 30 महीनों के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए के पार थी।
वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 6 साल के बाद सबसे बड़ी तेजी देगी बई है।वास्तव में बीते कुछ बरस में 50 से 55 रुपए के बीच में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखा गया है।
आखिरी बार फरवरी 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 144.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला था। उसके बाद अब 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मतलब साफ है कि ये करीब 6 साल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

See also  कल्पना सोरेन महाराष्ट्र के दौरे पर, मुंबई के मशहूर डब्बवाला भाईयों से की मुलाकात, लिज्जत पापड़ प्रोडक्शन सेंटर का भी भ्रमण किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now