दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2026

दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,

दुमका: दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वह मूल रूप से कुमड़ाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली सुदीपा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 301वीं रैंक

तीसरे प्रयास में मारी बाजी

जानकारी के मुताबिक यह सुदीपा का तीसरा प्रयास था। इससे पहले वह एक बार साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गयी थीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर तैयारी जारी रखी।आखिरकार इस बार उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर ली।

See also  अमन साहू के गुर्गे को मयंक सिंह को लेने विदेश जाएगी झारखंड पुलिस, मिली प्रत्यर्पण की अनुमति

शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई

सुदीपा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई। इसके बाद उन्होंने सिदो-कान्हू हाई स्कूल, दुमका से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने ए एंड कॉलेज, दुमका से की। खास बात यह है कि उन्होंने दुमका में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की।

UPSC CSE Final Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

सीडीपीओ के पद भी हो चुका है चयन

तैयारी के दौरान सुदीपा राजकीय पुस्तकालय, दुमका में नियमित रूप से अध्ययन करती थीं। यहां आयोजित ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत बनाया। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इससे पहले भी सुदीपा का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है। उनके परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

See also  भारतीय संस्कृति से रूबरू कराता SPIC MACAY कार्यक्रम BIT पटना में हुआ आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now