UPSC CSE Final Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC CSE Final Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

डेस्कः UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट, जिसे हम UPSC CSE Final Result 2025 के नाम से जानते हैं, जारी कर दिया है। राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है। UPSC CSE Final Result 2025 के अनुसार अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम और आकांश धुल शीर्ष 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।180 छात्रों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है।कैटेगरी वाइज डिटेल्‍स इस तरह हैं।

egwerb 1772788630

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी
सिविल सेवा परीक्षा में पहले 10 स्थान में जगह बनाने वालों में अनुज, राजेश्वरी और आकांश के अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जीनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहद्दीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह रहता है। अब रिजल्ट आने से लोग अपना-अपना नामांकन यानी रोल नबंर के जरिए अपनी परीक्षा की स्थिति कि जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

See also  पीएम मोदी की कलम सेः केंद्र की योजनाओं में कर्पूरी ठाकुर का विजन, वो सादगी के थे मिसाल, जेपी के जन्मदिन पर फटा कुर्ता पहनकर चले गए थे

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू

Understanding the UPSC CSE Final Result 2025 Process

UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे।

UPSC CSE Final Result 2025 का इंतजार लाखों छात्रों को था। यह परिणाम उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है।

इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स

भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी।

See also  टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला

जियोग्राफिकल जोन को खत्‍म कर नए ग्रुप्‍स बनाए

UPSC ने अब तक सभी स्‍टेट और UTs के कुल 25 कैडर बनाए थे। इन्‍हें जियोग्राफिकली 5 जोन में बांटा गया था- नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट। UPSC मेन्‍स क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स DAF II फॉर्म भरते थे जिसमें पहले जोन और फिर स्‍टेट प्रिफरेंस चुनने का मौका मिलता था। एक बार जिस स्‍टेट में ऑफिसर की नियुक्ति होती है, परमानेंट उसी स्टेट में काम करना होता है। इसे ही कैडर कहते हैं।

UPSC CSE Final Result 2025 की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • नई नीति में सभी 25 कैडरों को वर्णानुक्रम यानी अल्फाबेटिकल ऑर्डर (A, B, C….Z) में अरेंज कर 4 ग्रुप्स में डिवाइड किया गया है:
  • ग्रुप-I: AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़
  • ग्रुप-II: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश
  • ग्रुप-III: महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
  • ग्रुप-IV: तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
See also  Breaking News: हफीजुल हसन की तबीयत की बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखने के लिए पहुंचे पारस अस्पताल

पुराने सिस्टम में मान लीजिए अगर कैंडिडेट ने नॉर्थ जोन के हरियाणा कैडर को प्रेफरेंस दिया। ऐसे में प्रॉबेबिलिटी रहती थी कि कैंडिडेट को अगर हरियाणा नहीं भी मिलता था तो राजस्थान या उत्तर प्रदेश मिल जाता था। लेकिन नए सिस्टम में एक जोन के भीतर अल्फाबेटिकली अरेंज स्टेट होते हैं। इसका मतलब H- हरियाणा, J-झारखंड और K- केरल एक जोन में होंगे। ऐसे में नियुक्ति हरियाणा के अलावा झारखंड, कर्नाटक और केरल भी मिल सकता है।

इस बार UPSC CSE Final Result 2025 में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जो छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now