झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 से 9 मार्च तक बारिश के आसार

बिहार में दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम, 6 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि, IMD का येलो अलर्ट

रांचीः लगातार कुछ दिनों से गर्मी के बाद एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के नार्थ ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने से छह मार्च से एक बार फिर झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दोपहर बाद आकाश में आंशिक बादल छा सकते है, जबकि सात मार्च से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग, खासकर रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह आदि इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रांची लौटे दुबई में फंसे 85 पर्यटक, एयरपोर्ट में मनाई गई होली, दहशत में बीते पांच दिन
गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक यानी 7, 8 और 9 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।बताया गया कि 7 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह के कुछेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।उत्तर पूर्वी हिस्सों में यह स्थिति 8 मार्च को भी बनी रहेगी। वहीं, 9 मार्च को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद के साथ साथ उत्तर पूर्वी क्षेत्र के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बिहार में नये मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले राज्यपाल बदला गया, आरिफ मोहम्मद खान की जगह सैयद अता हसनैन को मिली जिम्मेदारी
तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि 6 मार्च को राजधानी समेत पूरे राज्य में आसपास साफ रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले दो दिनों 6 और 7 मार्च तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 8, 9 और 10 मार्च तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
बता दें कि गुरुवार को भी राजधानी में दिनभर मध्यम दर्जे की हवा का असर रहा जबकि, शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिला।पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री गुमला का रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दिन में हल्की हवा का असर भी देखने को मिला, जिस कारण शाम में ठंड का अहसास हुआ।राजधानी में दिन में गर्मी का असर रहता है तो शाम ढलते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है। जिस कारण मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आमजनों से सेहत पर विशेष ध्यान देने की वकालत की है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
6 मार्च : अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
7 मार्च : अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
8 मार्च : अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
9 मार्च : अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now