पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बातें सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि वो बिहार विधानमंडल के दोनों सदन के सदस्य होने के साथ-साथ लोकसभा के बाद अब राज्यसभा जाना चाहते है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। इसके बाद वो बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देंगे। बिहार का अलग मुख्यमंत्री कौन होगा ये आने वाले वक्त मंें पता चलेगा।
नीतीश युग का आज बिहार में होगा अंत, मुख्यमंत्री राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026




