कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई कंपनी पर IT की रेड, इतना पैसा मिला की नोट गिनने वाली मशीन भी हो गई खराब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 7, 2023

रांची- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ओडिशा और झारखंड आयकर की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। झारखंड के रांची-लोहरदगा और ओडिशा के बोलांगीर-संबलपुर में आईटी की छापेमारी जारी है।
आयकर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में बुधवार तक ही 50 करोड़ रूपये कैश बरामद कर लिये गए थे। दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है और नोटों की गिनती की जा रही है। लेकिन नोटों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। सूत्रों की माने तो अबतक डेढ़ सौ करोड़ रूपये से ज्यादा बरामद हो गए है।
बौध डिस्ब्टिलरीज के अलावा आयकर की टीम राज्य के एक और प्रसिद्ध कारोबारी रामचंद्र रूंगटा के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। रामगढ़ और रांची स्थित ठिकानों पर आयकर की टीम छापेमारी कर रही है। रामगढ़ में रूंगटा के मुख्य कार्यालय के अलावा 3 प्लांटों पर भी आयकर की टीम सर्वे कर रही है। रामगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित रामचंद्र रूंगटा के आवासीय कार्यालय में भी सुबह से छापेमारी चल रही है।

See also  आसमान में हिचकोले खाने लगी दिल्ली से आ रही फ्लाइट, 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now