पटना यूनिवर्सिटी में मतदान के दौरान हंगामा ,तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस

Ruckus during voting at Patna University; Tej Pratap's candidate dragged away by police

पटनाः पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।करीब 20 हजार छात्र मतदान करेंगे, सेंट्रल पैनल के 5 पदों पर कुल 41 उम्मीदवार मैदान में हैं ।अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी हैं।अध्यक्ष पद पर छात्र JDU, NSUI और ABVP के बीच कड़ा मुकाबला है। दोपहर ढ़ाई बजे तक वोटिंग होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे।इस बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, रिंकल यादव तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रत्याशी हैं।छात्रों का कहना है कि चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के दौरान रिंकल यादव के नाम से उन्होंने प्रचार किया और जब बैलेट पेपर में नाम आया तो उनका नाम रिंकल कुमार था। इसे लेकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रत्याशी रिंकल यादव को उठा ले गई।

See also  नीतीश के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा को JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना यूनिवर्सिटी में मतदान के दौरान हंगामा ,तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस

बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा: महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक, बाल-बाल बची बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
जेजेडी ने की थी वोट की अपील
पिछले दिनों एक्स के जरिए जेजेडी की तरफ से रिंकल यादव के लिए वोट की अपील की गई थी। पोस्ट में लिखा था, ‘छात्र जनशक्ति जनता दल से हमारे अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार रिंकल यादव जी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय के छात्रों में अपने भाई रिंकल यादव के लिए भारी उत्साह और समर्थन लगातार देखने को मिला है।’
पोस्ट में यह भी लिखा, ‘रिंकल यादव जी ने लगातार विश्वविद्यालय से संबंधित छात्रों और फैकल्टी के मुद्दों को उठाने और छात्रों की समस्याओं को समझने के साथ उनका हल निकालने संबंधित कार्य किया है। छात्र जनशक्ति जनता दल पटना विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं से अपील करती है आप रिंकल यादव जी को कल बैलट नंबर -7 पर अपना प्रेम और मत देकर ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का काम करें।’

See also  छुआ तो हाथ काट दूंगी; राइड के बाद महिला ने नहीं दिए कैब ड्राइवर को पैसे, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now