दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग,चार गाड़ियां चपेट में आई, खलासी जिंदा जला, दो झुलसे

दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग,चार गाड़ियां चपेट में आई, खलासी जिंदा जला, दो झुलसे

डेस्कः दुमका में सिगरेट लाइटर गैस लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर लगते ही दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में एक खलासी जिंदा जल गया जबकि दो अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा बुधवार की रात दुमका रेलवे स्टेशन के करीब रिंग रोड पर हुआ। गैस लाइटर से लदे ट्रक और चिप्स ट्रेलर की टक्कर हो गई।
आग से निकली लपटों ने चिप्स लदे ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य खाली ट्रेलर और एक हाइवा में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चारों वाहन जलकर खाक हो गए। इस घटना में ट्रेलर के उपचालक की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों को इलाज के लिए टोटो से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है।

DMFT घोटाले में सोनू मिश्रा और प्रकाश जेरोक्स के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगाई गई
हादसे का वीडियो आया सामने-

ट्रक में सिगरेट लाइटर में इस्तेमाल होने वाला गैस लोड था जिसका रासायनिक नाम ब्यूटेन है। ब्यूटेन एक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैस है, जो दबाव में तरल रूप में रखी जाती है और बाहर निकलते ही गैस बनकर आसानी से जलती है। इसका इस्तेमाल सिगरेट लाइटर, पोर्टेबल गैस स्टोव आदि में किया जाता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर लगी रोक
बांका का रहने वाला था खलासी उमेश कुमार
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाला खलासी उमेश कुमार बिहार के बांका का रहने वाला था। वह बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के दोना पाथर का रहने वाला था। वहीं, घायल संतोष कुमार भी बांका के बेलहर का रहने वाला है। दोनों ड्राइवर खलासी चिप्स लदे ट्रक पर सवार थे। संतोष को बेहतर इलाज के लिए बंगाल के सिउड़ी रेफर किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now