बिहार में गर्मी ने मारी एंट्री, 31 डिग्री तक पहुंचा पारा, होली से पहले होगी सर्दी की विदाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2026

बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

पटनाः बिहार का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने रहने के आसार हैं।

बिहार के पूर्व सांसद पूर्णमासी राम का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
इसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बुधवार को राजगीर नालंदा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

झारखंड में बारिश की वजह से ठंडक, 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा
बुधवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

See also  बिहार में आज से बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पटना-गया समेत कई जिलों में लू का अलर्ट

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर           अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना                 29.0                               18.5
गयाजी               29.0                                14.0
भागलपुर           29.4                                16.7
मुजफ्फरपुर      27.8                                 17.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now