डेस्कः नेपाल के धादिंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस तड़के त्रिशूली नदी में गिर गई।नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
पुलिस बल (APF) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या
बस (Ga 1 Kha 1421) पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल हो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा तड़के करीब 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसिगौड़ा इलाके में हुआ। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, RJD नेता सूरजभान के करीबी पर आरोप
हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे
मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे।घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रेफर कर दिया गया है।यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।




