बिहार के समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज आया सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2026

बिहार के समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज आया सामने

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार रात लोजपा नेता पर फायरिंग की। उजले रंग के एक ऑल्टो कार और चार बाइक पर सवार होकर आये आठ से दस की संख्या में बदमाशों ने लोजपा नेता और सिनेमा घर संचालक पर घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

बिहार में घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई की 3 दिनों में तीन बड़ी कार्रवाई
गंभीर रूप से जख्मी हुआ शुभम सिंह
इस घटना में लोजपा नेता अंटू ईश्वर तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था। हालांकि, सूत्रों का बताना है कि जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा गया है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने की भी सूचना है।
कार पर लिखा हुआ था इंडियन मोटर लर्निंग
बताया जा रहा है कि सफेद रंग की कार पर इंडियन मोटर लर्निंग लिखा हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान बदमाशों के गिरोह के भी एक सदस्य को गोली लगने की चर्चा अब लोगों के बीच और पुलिस महकमे में भी सुलगने लगी है। हालांकि, पुलिस स्पष्ट नहीं बता रही है।

See also  Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा

दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
खुद पर हुई फायरिंग के बाद क्या बोले लोजपा नेता?
लोजपा नेता ने बताया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से मुझ पर हत्या की नियत से फायरिंग की गई है। लोजपा नेता अंटू ईश्वर ने कहा, ‘इन दिनों मैं जमीन खरीद बिक्री का भी कार्य करता हूं, जिससे आए दिन प्रोपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद होते रहता है। अंटू ईश्वर के आवेदन पर नगर थाना में अंतरराज्यीय सोना लूटकांड का सरगना राजीव सिंह उर्फ पुल्लु सिंह और अपने ही दल के लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न राय समेत 5 को नामजद आरोपी बनाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now