राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, बिहार-बंगाल में रोमांचक मुकाबला

राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, बिहार-बंगाल में रोमांचक मुकाबला

डेस्कः निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। 16 मार्च को होने वाले मतदान के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि पांच मार्च है। इस चुनाव में बिहार और पश्चिम बंगाल की पांच-पांच सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं। बिहार में जिन प्रमुख सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, प्रेम चंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में साकेत गोखले, सुब्रत बख्शी और विकास रंजन भट्टार्च सहित पांच सीटें रिक्त हो रही हैं। तृणमूल कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहेगी, जबकि भाजपा एक सीट पर सेंध लगाने की कोशिश करेगी। झारखंड की सीटें इस चरण में शामिल नहीं हैं, वहां जून 2026 में चुनाव संभावित हैं।

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल,घूसखोर पंडत के बाद नया विवाद
आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर चुनाव कराए जाते हैं। इस वजह से ही राज्यसभा को स्थाई सदन कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now