लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल में पोस्टेड थे मृतक संतोष कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 19, 2026

लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल में पोस्टेड थे मृतक संतोष कुमार

लखीसरायः पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बाघमारी कोल में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात में रेलकर्मी संतोष कुमार राम उर्फ दिलीप कुमार राम (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोघी निवासी स्व. रामाशीष राम के पुत्र संतोष को सीने में गोली मारी गई।इलाज के लिए लखीसराय लाए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार राम पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में कार्यरत थे और अवकाश पर घर आए हुए थे।

 

मुजफ्फरपुर में दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी से नाम हटाने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए
बुधवार को वह बाघमारी कोल स्थित अपने खेत में सरसों की फसल कटवाने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और नजदीक से उनके सीने में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। खेत में मौजूद मजदूरों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

अशोक चौधरी के डिग्री पर सदन में फिर घमासान, मंत्री ने सुनील सिंह से कहा-मेरी डिग्री फर्जी है तो साबित करों, नहीं तो इस्तीफा दो..
गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले पीरी बाजार ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व संतोष कुमार राम को एक व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पीरी बाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा अपराधी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

See also  मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, छात्रों को दिये जाएंगे स्कूटी और लैपटॉप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now