पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाथीबुरू जंगल में एक सीआरपीएफ जवान शहीद, दो अन्य घायल

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू जंगल में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए।
बताया गया है कि सीआरपीएफ 60वीं बटालियन जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। इसी दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसश् (आईईडी) की चपेट में तीन जवान घायल हो गए।घायल तीनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची रांची लाया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना अपराह्न करीब ढाई बजे हुई, जब सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था।
उन्होंने बताया कि घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखर ने बताया कि उपचार के दौरान उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now