पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

RANCHI: झारखंड में नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने बाद बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी

धनबाद के तीन नेताओं पर अनुशासन की गाज

झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद दलीय राजनीति चरम पर है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा संजीव कुमार को प्रत्याशी बनाया है। संजीव कुमार के खिलाफ भाजपा नेता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा नेता भृगुनाथ भगत चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पुरजोर प्रयास किया कि तीनों चुनाव मैदान से हट जाए। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तक ने बात की। सफलता नहीं मिलने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा

झारखंड के 18 नेता कार्रवाई की जद में

निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 18 नेताओं को पार्टी ने नोटिस भेजकर अनुशासनहीनता पर जवाब मांगा है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने धनबाद में संजीव सिंह, मुकेश पांडेय, भृगुनाथ महतो को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। संजीव सिंह झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति हैं। देवघर में बाबा बलिया और पलामू में परशुराम ओझा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन नेताओं के भेजे पत्र में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को अनुशासनहीनता माना गया है। इस पर सात दिनों में अपना जवाब पार्टी को दें।

बाबूलाल मरांडी ने DGP नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- संपत्ति की जांच और सैलरी की हो वसूली

20 से अधिक नेताओं को जिला कमेटी से नोटिस

भाजपा की जिला कमेटी गिरिडीह, जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों ने 20 से अधिक नेताओं को पत्र भेजकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और उसपर उनका पक्ष पूछा है। इनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now