लातेहार : झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य जितेंद्र नगेसिया ने आत्मसमर्पण किया है। लातेहार एसपी कार्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त हिमांशु मोहन एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के समक्ष गढ़वा जिले के भंडारिया निवासी तुमेेरा, परसवार गांव निवासी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, कुसमी पीपर ढाबा निवासी स्वर्गीय मोहन नगेसिया उर्फ जोधन किसान का पुत्र व माओवादी संगठन का सदस्य जितेंद्र नगेसिया उर्फ जितेंद्र किसान ने आत्मसमर्पण किया। उग्रवादी के आत्मसमर्पण के बाद डीसी-एसपी ने बुके व शॉल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि हिंसा के रास्ता छोड़कर जितेंद्र नगेसिया आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि लगातार सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुवार व जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाई जा रही है। जिससे पुलिस को कई उपलब्धि मिली है। उन्होंने नक्सली संगठन के सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली जितेंद्र नगेसिया बूढ़ा पहाड़ में काफी सक्रिय रहा है। वहां ऑक्टोपस अभियान चलाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। मौके पर उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कहा कि सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इस नीति में सरकार द्वारा जो भी सुविधा मिलने वाली है। उसे मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जल्दी से धन अर्जित करने की वजह से कई लोग गलत रास्ते में चले जाते हैं। वह अपराध को दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में लौटे। जितेंद्र नगेसिया को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में बरवाडीह एसडीपीओ दिल्लू लोहरा, लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, छिपादोहार थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, रंजीत राम, काशी महली एवं बारेसांढ थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव का अहम योगदान रहा।



