बांग्लादेश चुनाव 2026: कई सीटों पर बीएनपी उम्मीदवारों की बढ़त, बड़ी जीत की ओर

tarique rahman bnp bangladesh

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद मतगणना का दौर तेज़ हो गया है और शुरुआती रुझानों में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, बीएनपी कई अहम सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है, जिससे पार्टी की स्पष्ट बहुमत की संभावना मजबूत हो गई है।

शुरुआती रुझानों में बीएनपी आगे

चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, राजधानी ढाका समेत कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीएनपी उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है और जीत के जश्न की तैयारियां भी देखी जा रही हैं।

झेनाइदह-1 सीट से बीएनपी प्रत्याशी एमडी असदुज़्ज़मान ने 1,73,381 वोट पाकर बड़ी बढ़त के साथ अनौपचारिक जीत दर्ज की। ठाकुरगांव-1 में पार्टी महासचिव Mirza Fakhrul Islam Alamgir 1,72,984 वोट के साथ आगे हैं।

इसके अलावा नेत्रकोना-1 में बैरिस्टर कैसर कमाल और ब्राह्मणबारिया-2 में स्वतंत्र उम्मीदवार रुमीन फरहाना बढ़त बनाए हुए हैं। आधिकारिक परिणामों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रुझान बीएनपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

See also  ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now