बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल के बगल में गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2026

बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल के बगल में गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

बोकारोः जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मेडिकेंट हॉस्पिटल के पास बिचाली गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए मेडिकेंट हॉस्पिटल के फायर सेफ्टी टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। साथ ही घटना की जानकारी झारखंड फायर सर्विस को दी गई। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की भी गाड़ियां वहां पहुंची और आग पर काबू काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
गोदाम में रखा था डीजल
मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अस्पताल के बगल में बिचाली का बहुत बड़ा गोदाम है। इसी गोदाम में आग लग गई। उन्होंने बताया कि बिचाली गोदाम में डीजल भी रखा हुआ था, हम लोगों ने जैसे ही आग को देखा तुरंत अपने हॉस्पिटल की फायर सेफ्टी टीम के साथ तत्काल आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे साथ ही झारखंड अग्निशमन को भी इसकी सूचना दी, उसने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

See also  पंचायत के सचिव जी शराब के नशे में लगा रहे थे बार बालाओं के साथ ठुमकें, मुखिया भी साथ में लूटा रहे थे नोटों की गड्डियां

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें
वहीं सूचना पर अग्निशमन के कर्मचारी प्रवीण तपन ने बताया कि हम लोग सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वही नुकसान के संबंध में अभी कुछ आकलन लगाना संभव नहीं है। इस आग के कारण कई घंटों तक नेशनल हाइवे भी जाम रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now