गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान फर्जी दस्तावेज बना पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, फैज खान रखा नाम, UAPA लगाने की तैयारी

डेस्कः पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार दबिश और बढ़ते दवाब के बीच गैंगस्टर प्रिंस खान ने दुबई छोड़ दिया है। प्रिंस खान ने अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पनाह ली है। दुबई में भारतीय एजेंसियों की सक्रियता और स्थानीय प्रशासन की सख्ती के कारण प्रिंस खान के लिए वहां रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद उसने फरारी का नया रास्ता चुना।

सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
सूत्रों का कहना है कि दुबई में प्रिंस खान के साथ रहनेवाले सात करीबी लोग भी अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं। ये सभी लंबे समय से उसके नेटवर्क का हिसा रहे हैं और अवैध गतिविधियों में उसकी मदद करते रहे हैं। दुबई में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद यह पूरा गैंग बिखर गया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह गिरोह अब सीमा पार से अपराध को अंजाम देने की साजिश रच सकात है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान प्रतिबंधित संगठन के संपर्क में है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद उसने वहां संदिग्ध लोगों से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि उनसे अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रेवश किया, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों को उल्लंघन है। पुलिस द्वारा अब नेशनल एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

See also  बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा में धराया, भाग रहा था बिहार।

धनबाद में डॉक्टर मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, अस्पताल के ICU वार्ड में चिपकाया पत्र
2021 से फरार हैः नया बाजार का रहने वाला महताब आलम उर्फ नन्हें की हत्या 24 नवंबर 2021 को हुई थी, हत्या की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली थी और उसके बाद से वो धनबाद से फरार है। धनबाद से फरार होने के बाद वो दुबई पहुंचा और वही से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now