- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर

रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर

रांची: गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर अवैध रूप से पशु को ले जा रही एक टाटा सूमो गाड़ी को जब्त किया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी का चालक और खलासी भागने में सफल रहे। ​छत्तीसगढ़ की ओर से रांची की ओर जा रही टाटा सूमो (गाड़ी संख्या: OR-04P6384) में अवैध रूप से 6 पशु को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। हाठुवा के समिप बेड़ो थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखते ही तस्करों ने रफ्तार बढ़ा दी।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 9.33.39 AM

राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों फंसे, रेस्त्रां में खाना खा रहे थे लोग
​पुलिस को संदेह होने पर गाड़ी का पीछा किया गया। खुद को घिरता देख तस्करों ने बेड़ो बाईपास स्थित डीएवी स्कूल के आसपास घने अंधेरे का लाभ उठाया और सड़क किनारे गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।​​​बेड़ो थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और परिवहन विभाग के जरिए गाड़ी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now