Video: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से 1 पुलिसकर्मी की मौत कई गंभीर तौर से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 7, 2026

surajkund accident

फरीदाबाद/सूरजकुंड: हरियाणा के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हुआ है । यहां पर झूला गिरने से एक की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर तौर से घायल है । जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी था ।

मृतक की पहचान इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झूला गिरने के बाद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे थे। इसी दौरान झूले का एक हिस्सा उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें और अन्य घायलों को तुरंत इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया।

डिप्टी कमिश्नर आयुष सिंह ने बताया, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। यह बेहद दुखद है। संबंधित झूला संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर आयुष सिंह, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम करीब 6 बजे हुए हादसे के बाद किसी और अनहोनी से बचने के लिए इलाके को घेराबंदी कर बंद कर दिया गया।

See also  कोहरे का कहर! लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आपस में टकराए कई वाहन, दो की मौत- 10 घायल

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल के रहने वाले थे और मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। झूला एक तरफ से गिर गया था और वे दूसरी तरफ खड़े होकर लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इससे पहले दिन में तेज हवाओं के कारण फूड कोर्ट के पास एक गेट भी गिर गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now