पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2026

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था बाहर

पटनाः राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र स्थित विकास विहार कॉलोनी के ऊफरपूरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुनील कुमार को निशाना बनाकर गोली मार दी। जहां उसकी मृत्यु हो गई।

2 लाख का इनामी प्रिंस कुमार एनकाउंटर में मारा गया, पुलिसकर्मी की हत्या और 55 किलो सोना लूट समेत 28 कांडो में था वांछित
पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील कुमार हाल ही में बेऊर जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या आपराधिक वर्चस्व को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

See also  BPSC AEDO Exam 2026:नकल की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द,32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार
खोखा और जिंदा कारतूस बरामद : पटना के सिटी एसपी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अपराधियों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।


मृतक पर थे कई संगीन आरोप : भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लूट, हत्या और डकैती सहित कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हाल के दिनों में उसका किससे विवाद चल रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now