डेस्कः हरारे में अंडर-19 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के फाइनल में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की आंधी चली।अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है और इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फाइनल में तूफानी शतक लगाया।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई, उसने 311 रन बनाए. भारत की जीत के हीरो रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल में 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली।
घूसखोर पंडत वेबसीरीज पर भारी बवाल, लखनऊ में FIR दर्ज, डायरेक्टर नीरज पांडे ने प्रमोशनल मटेरियल हटाने का लिया फैसला
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक लगा दिया। 14 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के और 8 चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं।उनसे पहले उनमुक्त चंद और मनजोत कालरा ने ये कमाल किया है लेकिन वैभव सूर्यवंशी से तेजी से कोई शतक तक नहीं पहुंचा है। वैभव सूर्यवंशी ने इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।वैभव की पारी का अंत 175 रनों पर हो गया। वैभव ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और कुल 15 चौके और 15 छक्के जड़े, उनको थॉमस रेव ने मैनी लम्सडेन की गेंद पर कैच पकड़ा।
The moment when Vaibhav showed everyone how he is the next big thing of Indian cricket ♥️🙇♂️
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) February 6, 2026
मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा,आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव
भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था।
प्लेइंग इलेवन भारत अंडर-19: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड अंडर-19: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
- अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।
- वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, ये कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं।






